अपराध

महराजगंज में इंटरनेशनल साइबर फ्रॉड का खुलासा: 32 स्लॉट वाले SIM Box से विदेशी कॉल बनती थी भारतीय, बिहार का आरोपी गिरफ्तार

 

महराजगंज टाइम्स ब्यूरो:- पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए बिहार के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी 32 स्लॉट वाले हाईटेक SIM Box के जरिए इंटरनेट (VoIP) से आने वाली विदेशी कॉलों को भारतीय मोबाइल नंबर में बदलकर साइबर ठगी, OTP फ्रॉड और फर्जी कॉल सेंटर जैसी वारदातों को अंजाम देता था।पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में चलाए जा रहे साइबर फ्रॉड विरोधी अभियान के तहत साइबर थाना, एसओजी और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में यह सफलता मिली। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बिहार के मधुबनी जिले के इस्लामपुर निवासी 28 वर्षीय मो. नबीश के रूप में हुई है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी 32 स्लॉट वाले SIM Box में एक साथ 32 सक्रिय सिम कार्ड लगाकर इंटरनेट (VoIP) के माध्यम से प्राप्त अंतरराष्ट्रीय कॉलों को भारतीय मोबाइल कॉल में परिवर्तित कर देता था। इससे कॉल की वास्तविक लोकेशन और पहचान पूरी तरह छिप जाती थी तथा विदेशी नंबर स्थानीय मोबाइल नंबर के रूप में दिखाई देते थे। इसी तकनीक का इस्तेमाल साइबर ठगी, बैंक अधिकारी बनकर लोगों से धोखाधड़ी, OTP फ्रॉड और अन्य ऑनलाइन अपराधों के लिए किया जा रहा था। इस अवैध गतिविधि से दूरसंचार कंपनियों को भी राजस्व का नुकसान पहुंच रहा था।पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 32 स्लॉट का SIM Box, 151 सक्रिय सिम कार्ड, दो कीपैड मोबाइल फोन, एक वाई-फाई राउटर, तीन LAN केबल, दो पावर एडॉप्टर, दो फर्जी आधार कार्ड और एक बैग बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS), भारतीय दूरसंचार अधिनियम-2023 और आईटी एक्ट की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। इस उल्लेखनीय सफलता पर पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने कार्रवाई करने वाली संयुक्त पुलिस टीम को ₹25 हजार नकद पुरस्कार देने की घोषणा की। साथ ही आमजन से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध कॉल, लिंक या ऑनलाइन ठगी की सूचना तत्काल 1930 साइबर हेल्पलाइन या निकटतम साइबर थाना को दें।

यह भी पढ़ें : हिस्ट्रीशीटर गैंग सूने मकानों को बनाता था निशाना, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने तीन शातिर चोर दबोचे

A PHP Error was encountered

Severity: Core Warning

Message: PHP Startup: Unable to load dynamic library 'monarxprotect-php74.so' (tried: /opt/alt/php74/usr/lib64/php/modules/monarxprotect-php74.so (/opt/alt/php74/usr/lib64/php/modules/monarxprotect-php74.so: cannot open shared object file: No such file or directory), /opt/alt/php74/usr/lib64/php/modules/monarxprotect-php74.so.so (/opt/alt/php74/usr/lib64/php/modules/monarxprotect-php74.so.so: cannot open shared object file: No such file or directory))

Filename: Unknown

Line Number: 0

Backtrace: