Maharajganj

पं. दीनदयाल इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के सप्तदिवसीय विशेष शिविर का समापन

 

महराजगंज टाइम्स ब्यूरो:- पं. दीनदयाल इंटर कॉलेज, महराजगंज में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा आयोजित सप्तदिवसीय विशेष शिविर का समापन समारोह गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं प्रधानाचार्य डॉ. शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि विद्यार्थी जीवन मानव जीवन का सबसे महत्वपूर्ण काल होता है, क्योंकि इसी अवधि में व्यक्ति के भविष्य की दिशा और दशा तय होती है। उन्होंने स्वयंसेवकों से अपनी क्षमताओं को पहचानकर समाज व राष्ट्र के हित में कार्य करने का आह्वान किया। विशिष्ट अतिथि आनन्द प्रकाश राव ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि अनुशासन से ही उत्तम चरित्र का निर्माण होता है। विद्यार्थी देश के भविष्य हैं, इसलिए उनका चरित्रवान और अनुशासित होना अत्यंत आवश्यक है। जीवविज्ञान प्रवक्ता रमेश सिंह ने राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह योजना युवाओं में सामुदायिक सेवा के माध्यम से व्यक्तित्व विकास का अवसर प्रदान करती है।कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन से हुआ। स्वयंसेवियों द्वारा सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम अधिकारी जितेन्द्र वर्मा ने शिविर की प्रगति आख्या प्रस्तुत कर स्वयंसेवकों के प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर स्वयंसेवियों ने हम होंगे कामयाब गीत के साथ मानव श्रृंखला बनाई। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ, जबकि संचालन स्वयंसेवी अरुण कुमार ने किया।

यह भी पढ़ें : मनरेगा में धांधली का कमाल,खरीफ़ के मौसम में उगाई जा रही रबी की फसल