Breaking news : पुलिस कस्टडी से फरार आरोपी के मामले में हेड कांस्टेबल निलंबित
महराजगंज टाइम्स ब्यूरो:- श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र में पुलिस हिरासत से पॉक्सो एक्ट के आरोपी के फरार होने के मामले में पुलिस प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। प्रथम दृष्टया लापरवाही पाए जाने पर हेड कांस्टेबल को निलंबित कर दिया गया है, जबकि अन्य संबंधित कर्मियों के खिलाफ भी कार्रवाई जारी है। जानकारी के अनुसार कुंदुर, कप्तानगंज (जनपद कुशीनगर) निवासी किशन साहनी पुत्र रामहरि को पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज मुकदमे में गिरफ्तार किया गया था। शनिवार को न्यायालय में पेशी के बाद उसे जेल भेजने की प्रक्रिया चल रही थी। इसी दौरान भीड़ और अफरा-तफरी का फायदा उठाकर आरोपी पुलिस कस्टडी से फरार हो गया। घटना के बाद उपनिरीक्षक विवेक कुमार सिंह की तहरीर पर हेड कांस्टेबल उदयभान कुशवाहा और होमगार्ड नंदकिशोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। फरार आरोपी के विरुद्ध भी अलग से मामला पंजीकृत किया गया है। पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना ने मामले को गंभीरता से लेते हुए हेड कांस्टेबल उदयभान कुशवाहा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।वहीं होमगार्ड के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की संस्तुति की गई। आरोपी की तलाश में कई टीमों को लगाया गया है तथा जिले की सीमाओं पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
यह भी पढ़ें : बढ़ती बेरोजगारी व मंहगाई को लेकर गठबंधन प्रत्याशी ने बोला सरकार पर हमला,बोले भाजपा देती है सिर्फ जुमला