Maharajganj

हिंदू नव वर्ष की पूर्व संध्या पर परतावल में भव्य मोटरसाइकिल रैली, गूंजे जयकारे

 

महराजगंज टाइम्स ब्यूरो:- जिले के नगर पंचायत परतावल आजाद नगर में हिंदू नव वर्ष और चैत्र रामनवमी की पूर्व संध्या पर काशीनाथ सिंह (पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं पूर्व सांसद प्रतिनिधि) के नेतृत्व में भव्य मोटरसाइकिल रैली निकाली गई। रैली की शुरुआत उनके आवास से हुई, जो पोस्ट ऑफिस, परतावल बाजार, बभनौली, परतावल चौराहा, छातिराम, हॉस्पिटल रोड होते हुए नौरंगा टोला, तिवारी टोला से गुजरते हुए पुनः आवास पर पहुंचकर संपन्न हुई। रैली के दौरान कार्यकर्ताओं ने “भारत माता की जय”, “जय श्री राम”, “हर हर महादेव” और “वंदे मातरम” जैसे नारों के साथ पूरे कस्बे में उत्साह का माहौल बना दिया। जगह-जगह लोगों को हिंदू नव वर्ष की शुभकामनाएं भी दी गईं। परतावल चौराहे पर सभा को संबोधित करते हुए काशीनाथ सिंह ने कहा कि 19 मार्च को चैत्र रामनवमी के साथ विक्रम संवत 2083 का शुभारंभ हो रहा है। उन्होंने बताया कि इसी दिन भगवान श्रीराम अयोध्या लौटे थे और ब्रह्मा जी ने सृष्टि की रचना की थी। इस अवसर पर विजय जायसवाल, राजन वर्मा, बलराम गुप्ता, रवि राणा, संदीप रंजन समेत सैकड़ों हिंदू युवा वाहिनी और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें : बढ़ती बेरोजगारी व मंहगाई को लेकर गठबंधन प्रत्याशी ने बोला सरकार पर हमला,बोले भाजपा देती है सिर्फ जुमला