Maharajganj

महराजगंज में भीषण सड़क हादसा: रोडवेज बस से टक्कर में तीन युवकों की मौत

 

महराजगंज टाइम्स ब्यूरो:- कोठीभार थाना क्षेत्र में सोमवार शाम एक तेज रफ्तार रोडवेज बस ने बाइक सवार तीन युवकों को रौंद दिया, जिससे तीनों की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार, 13 अप्रैल 2026 को शाम करीब 8:15 बजे सबया चिरैयोकोट पेट्रोल पंप के पास रोडवेज बस और बाइक के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार तीनों युवक बस के नीचे आ गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में साहिल साहनी पुत्र डोमई, किसन साहनी पुत्र भीखम साहनी निवासी सोनबरसा थाना कोठीभार तथा अमरीश साहनी पुत्र रामजीयावन निवासी टेढ़वा थाना घुघली गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तत्काल सीएचसी सिसवा भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महराजगंज डिपो की बस निचलौल से सिसवा की ओर आ रही थी, जबकि बाइक सवार विपरीत दिशा से आ रहे थे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर ही लोगों की भीड़ जुट गई और स्थिति तनावपूर्ण हो गई। थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही बस को कब्जे में लेकर चालक लल्लन पुत्र रामाश्रय निवासी भिटौली बाजार को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में विधिक कार्रवाई जारी है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें : बढ़ती बेरोजगारी व मंहगाई को लेकर गठबंधन प्रत्याशी ने बोला सरकार पर हमला,बोले भाजपा देती है सिर्फ जुमला