लखनऊ अधिवेशन में बड़ा फैसला: राजेश सिंह बने प्रांतीय उपाध्यक्ष, संगठन में खुशी की लहर
ग्राम विकास अधिकारी एसोसिएशन के द्विवार्षिक अधिवेशन में नई कार्यकारिणी का गठन
महराजगंज टाइम्स ब्यूरो:- लखनऊ में आयोजित ग्राम विकास अधिकारी एसोसिएशन, उत्तर प्रदेश के द्विवार्षिक अधिवेशन में संगठन को मजबूती देने के उद्देश्य से नई प्रांतीय कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस दौरान महराजगंज के राजेश सिंह को प्रांतीय उपाध्यक्ष और मंडल अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई।।ग्राम विकास अधिकारी एसोसिएशन, उत्तर प्रदेश का द्विवार्षिक अधिवेशन 8 फरवरी को लखनऊ स्थित डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ भवन में नामित निर्वाचन अधिकारियों के निर्देशन में शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ। अधिवेशन की सूचना पूर्व में ही विभाग को दे दी गई थी, जिसके बाद सभी औपचारिकताओं का पालन करते हुए कार्यक्रम आयोजित किया गया।अधिवेशन के दौरान ग्राम विकास अधिकारी संवर्ग के हितों की रक्षा, संगठन को सशक्त बनाने और विभागीय समन्वय को बेहतर करने के उद्देश्य से नई प्रांतीय कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसी क्रम में विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों का मनोनयन भी किया गया।इस प्रक्रिया में महराजगंज जनपद के राजेश सिंह को प्रांतीय उपाध्यक्ष एवं मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। वर्तमान में वह सदर ब्लॉक में तैनात हैं और जिले में ग्राम विकास अधिकारी संघ के जिलाध्यक्ष के रूप में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उनकी नियुक्ति से जनपद के ग्राम विकास अधिकारियों में उत्साह का माहौल है। सहकर्मियों का मानना है कि उनके नेतृत्व में संगठन को नई दिशा और मजबूती मिलेगी।।इस उपलब्धि पर संघ के महामंत्री मनोज गुप्ता, प्रांतीय प्रतिनिधि बालमुकुंद पांडेय, उपाध्यक्ष राकेश त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष फिरोज आलम, संगठन मंत्री रंगपाल यादव, संरक्षक रणधीर सिंह, उपाध्यक्ष अविनाश श्रीवास्तव, राजेश तिवारी, आशुतोष जायसवाल, मनोज प्रजापति, राजीव रामचंद्रन, जयहिंद गौतम, अशोक निगम, अवनीश वर्मा, खालिक, श्रृष्टि सिंह, रोशनी सिंह, सुमन, सुनीता केशरी और ऋषिराज पटेल सहित अन्य पदाधिकारियों व ग्राम विकास अधिकारियों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।
यह भी पढ़ें : बढ़ती बेरोजगारी व मंहगाई को लेकर गठबंधन प्रत्याशी ने बोला सरकार पर हमला,बोले भाजपा देती है सिर्फ जुमला