Maharajganj

महराजगंज में तीन नायब तहसीलदार बने तहसीलदार, अधिकारियों ने दी बधाई

 

महराजगंज टाइम्स ब्यूरो  :- सदर तहसील में कार्यरत नायब तहसीलदार विवेक श्रीवास्तव, देश दीपक त्रिपाठी और सौरभ श्रीवास्तव को तहसीलदार पद पर पदोन्नति मिलने पर तहसील प्रशासन में खुशी का माहौल है। पदोन्नति की जानकारी मिलते ही अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने तीनों अधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।पदोन्नति के अवसर पर सदर उपजिलाधिकारी अवनीश त्रिपाठी, सदर तहसीलदार पंकज कुमार शाही और नायब तहसीलदार प्रद्युम्न सिंह ने बधाई दी। अधिकारियों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। इस दौरान अधिकारियों ने कहा कि तहसीलदार पद पर पदोन्नति के साथ तीनों अधिकारियों की जिम्मेदारियां भी बढ़ गई हैं। राजस्व मामलों के निस्तारण, आमजन की समस्याओं के समाधान और शासन की योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू कराने में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण होगी। अधिकारियों ने विश्वास जताया कि नई जिम्मेदारी में वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और लगन के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे। सहकर्मियों ने भी पदोन्नति पर प्रसन्नता जताते हुए तीनों अधिकारियों के सफल कार्यकाल की कामना की। पदोन्नति को अधिकारियों की कार्यकुशलता और सेवाकाल के दौरान किए गए कार्यों की उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।

यह भी पढ़ें : महराजगंज में बड़ा हादसा टला: 35 लोगों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पानी से भरे गड्ढे में पलटी, पुलिस-ग्रामीणों ने सभी को सुरक्षित निकाला