महराजगंज ब्रेकिंग: शॉर्ट सर्किट से कपड़े की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक
महराजगंज टाइम्स ब्यूरो:- जनपद के सदर कोतवाली क्षेत्र स्थित जिला परिषद गेट के पास मंगलवार की सुबह एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां एक कपड़े की दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। सुबह-सुबह दुकान से धुएं का गुबार और ऊंची लपटें उठती देख आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोगों का भारी जमावड़ा लग गया। घटना की सूचना तुरंत फायर ब्रिगेड और स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद करीब आधे घंटे में आग पर पूरी तरह से काबू पाया। हालांकि, जब तक आग बुझाई जाती, तब तक दुकान में रखा कीमती कपड़ों का स्टॉक और अन्य सारा सामान पूरी तरह से जलकर खाक हो चुका था। पीड़ित दुकान मालिक के अनुसार इस अग्निकांड में लाखों रुपये का भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। शुरुआती जांच में आग लगने की मुख्य वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। फिलहाल, पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर नुकसान का सटीक आकलन करने और मामले की जांच में जुटी हुई है। इस संबंध में नगर चौकी इंचार्ज अंकित सिंह ने बताया कि कपड़े की दुकान में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी थी। दमकल की मदद से समय रहते आग पर काबू पा लिया गया है। इस हादसे में लाखों रुपये के सामान का नुकसान हुआ है।
यह भी पढ़ें : Maharajganj news: कच्चा मकान भरभराकर गिरा, मलबे में दबकर 59 वर्षीय महिला की मौत; पति बाल-बाल बचा