महराजगंज के नए डीएम शिवशरणप्पा जीएन ने संभाला कार्यभार, विकास और प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर होंगी नई चुनौतियां
गौरव सिंह सोगरवाल का सिद्धार्थनगर तबादला, शिवशरणप्पा जीएन ने जिलाधिकारी के रूप में संभाली महराजगंज की कमान
महराजगंज टाइम्स ब्यूरो:- जिले को नया जिलाधिकारी मिल गया है। शासन की ओर से हुए प्रशासनिक फेरबदल के बाद नवागत जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने शनिवार को महराजगंज पहुंचकर अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया। उन्होंने निवर्तमान जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल का स्थान लिया है, जिनका तबादला सिद्धार्थनगर कर दिया गया है।कार्यभार ग्रहण करने के बाद अब नवागत डीएम के सामने जिले की विकास योजनाओं को गति देने, जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण, कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों में प्रभावी समन्वय और सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने की अहम जिम्मेदारी होगी। भारत-नेपाल की अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे महराजगंज जिले में सीमा सुरक्षा, तस्करी पर अंकुश, सोनौली सीमा पर व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा देने और बुनियादी सुविधाओं के विकास जैसे मुद्दे भी प्रशासन के लिए महत्वपूर्ण रहेंगे। नवागत जिलाधिकारी के कार्यभार संभालने के साथ ही जिले में प्रशासनिक कामकाज को लेकर नई उम्मीदें जुड़ गई हैं। अब देखना होगा कि उनकी प्राथमिकताओं में कौन-कौन से मुद्दे सबसे ऊपर रहते हैं और जिले के विकास को किस दिशा में आगे बढ़ाया जाता है।
यह भी पढ़ें : महराजगंज: खेत में मिला 18-19 वर्षीय युवक का शव, हत्या की आशंका से सनसनी; एएसपी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण
