मामूली विवाद बना हिंसक, घर में घुसकर पड़ोसी ने मचाया उत्पात, महिलाओं से की बर्बरता
महराजगंज टाइम्स ब्यूरो:- जनपद के कोल्हुई थाना क्षेत्र अंतर्गत पिपरा-परसौनी गांव से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां मामूली विवाद ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि एक दबंग पड़ोसी ने घर की चारदीवारी लांघकर जबरन प्रवेश किया और घर के अंदर जमकर तांडव मचाया। इस दौरान घर की मर्यादा और कानून दोनों को तार-तार करते हुए महिलाओं के साथ बर्बरता की गई। घटना का वीडियो किसी ने मोबाइल में रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसके बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। वायरल वीडियो में आरोपी खुलेआम कानून को ठेंगा दिखाता नजर आ रहा है, जिससे स्थानीय लोगों में भय और आक्रोश का माहौल है। घर की शांति भंग होने और महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल खड़े होने से यह मामला क्षेत्र में कौतूहल और चिंता का विषय बन गया है। वीडियो के वायरल होते ही स्थानीय पुलिस हरकत में आई और तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। पुलिस का कहना है कि दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
यह भी पढ़ें : मामूली विवाद बना हिंसक, घर में घुसकर पड़ोसी ने मचाया उत्पात, महिलाओं से की बर्बरता