अपराध

पकड़ी रेंज में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध कटान करते एक गिरफ्तार

 

 

महराजगंज टाइम्स ब्यूरो:- सोहगीबरवा वन्यजीव प्रभाग की पकड़ी रेंज अंतर्गत महलगंज प्रथम बीट में वन विभाग ने अवैध कटान के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान मौके से अवैध रूप से काटा गया एक वृक्ष भी बरामद कर विभाग ने अपने कब्जे में ले लिया। आरोपी के खिलाफ वन अधिनियम के तहत विधिक कार्रवाई की जा रही है। वन विभाग को महलगंज प्रथम बीट क्षेत्र में अवैध रूप से पेड़ों की कटाई किए जाने की सूचना मिली थी। इसके बाद वन क्षेत्राधिकारी सुशांत मणि त्रिपाठी के निर्देशन में विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने देर रात क्षेत्र में घेराबंदी कर छापेमारी की और एक व्यक्ति को पेड़ काटते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। मौके से कटे हुए वृक्ष को भी बरामद कर जब्त कर लिया गया। वन क्षेत्राधिकारी सुशांत मणि त्रिपाठी ने बताया कि वन संपदा की सुरक्षा विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। अवैध कटान, लकड़ी तस्करी और अन्य वन अपराधों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि वन अपराध की जानकारी मिलने पर तत्काल वन विभाग को सूचित करें। इस अभियान का नेतृत्व वन दरोगा बृजेश चौहान और विपुल मिश्रा ने किया। टीम में वन रक्षक विक्रांत सिंह तथा चौकीदार ऋत्विक मोहम्मद भी शामिल रहे।

यह भी पढ़ें : महराजगंज में इंटरनेशनल साइबर फ्रॉड का खुलासा: 32 स्लॉट वाले SIM Box से विदेशी कॉल बनती थी भारतीय, बिहार का आरोपी गिरफ्तार