Education

स्कूल चलो रैली का भव्य शुभारंभ, जनप्रतिनिधियों ने शिक्षा के प्रति किया जागरूक

 

महराजगंज टाइम्स ब्यूरो:- शिक्षा के महत्व को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से सोमवार को “स्कूल चलो रैली” का भव्य शुभारंभ किया गया। रैली का उद्घाटन विधायक ज्ञानेंद्र सिंह एवं नगर पंचायत अध्यक्ष सतीश मद्धेशिया द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी मुसाफिर सिंह पटेल सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी एवं शिक्षकगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। रैली में एआरपी अशोक कुमार सिंह, इजरायल अली, गुलाम अहमद समेत तमाम शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भाग लिया। विद्यार्थियों ने हाथों में जागरूकता संबंधी स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया। रैली नगर के विभिन्न मार्गों से होकर निकली, जिसमें “हर बच्चा स्कूल जाए” और “शिक्षा है जीवन का आधार” जैसे नारों से वातावरण गूंज उठा। इस मौके पर विधायक ने कहा कि शिक्षा ही समाज के विकास की सबसे मजबूत नींव है और प्रत्येक बच्चे को विद्यालय से जोड़ना हम सभी की जिम्मेदारी है। कार्यक्रम के अंत में सभी ने अधिक से अधिक बच्चों का नामांकन सुनिश्चित कराने का संकल्प लिया।

यह भी पढ़ें : शिक्षा के क्षेत्र में चमका महराजगंज, निपुण परिणाम में प्रदेश में तीसरा स्थान, मंडल में अव्वल