गुरु पूर्णिमा पर दी पैरामाउंट एकेडमी में गुरु-शिष्य परंपरा का अनूठा संगम, चरण पखारकर लिया आशीर्वाद
महराजगंज टाइम्स ब्यूरो:- गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर दी पैरामाउंट एकेडमी में श्रद्धा, संस्कार और भारतीय संस्कृति का अनुपम संगम देखने को मिला। विद्यालय परिसर में आयोजित विशेष कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने गुरु-शिष्य परंपरा का निर्वहन करते हुए विद्यालय के प्रबंधक श्री विजय बहादुर सिंह के चरण पखारकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच छात्रों ने उन्हें पुष्पमाला पहनाकर एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। पूरा परिसर "गुरु देवो भव:" के जयघोष से गूंज उठा। इस अवसर पर प्रधानाचार्य ने कहा कि "गुरु केवल शिक्षा ही नहीं देता, बल्कि जीवन जीने की सही दिशा भी दिखाता है। आधुनिक समय में भी बच्चों में अपनी संस्कृति और गुरुओं के प्रति सम्मान का भाव प्रेरणादायक है। कार्यक्रम के बाद गुरु का जीवन में स्थान" विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें प्राथमिक से उच्च कक्षाओं तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों ने गुरु-शिष्य संबंध, द्रोणाचार्य-अर्जुन तथा आधुनिक शिक्षा में शिक्षक की भूमिका को आकर्षक चित्रों के माध्यम से प्रस्तुत किया। उत्कृष्ट पोस्टर बनाने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।।कार्यक्रम के अंत में शिक्षकों ने गुरु पूर्णिमा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को माता-पिता एवं गुरुओं का सदैव सम्मान करने का संदेश दिया।
यह भी पढ़ें : नवागत बीएसए सुरजीत सिंह का शिक्षक संघ ने किया भव्य स्वागत, लंबित एरियर भुगतान पर भी हुई चर्चा