Maharajganj

'नई रोशनी स्कीम' के तहत एनसीसी कैडेट्स ने किया पौधरोपण, महिला सशक्तिकरण का दिया संदेश

 

महराजगंज टाइम्स ब्यूरो:- पं. दीन दयाल इंटर कॉलेज, महराजगंज में 102 यूपी बटालियन एनसीसी, गोरखपुर के तत्वावधान में "नई रोशनी स्कीम – अस्मिता, अद्वैता एवं अदिति: सशक्त नारी, सेलिब्रेट शक्ति" कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देना रहा। कार्यक्रम के दौरान एनसीसी अधिकारी राकेश कुमार साहनी के नेतृत्व में एनसीसी कैडेट्स ने कॉलेज परिसर में पौधरोपण किया और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। कैडेट्स ने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की। साथ ही महिला सम्मान, आत्मनिर्भरता और समाज निर्माण में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर अपने विचार भी साझा किए।इस अवसर पर अंकिता चौधरी, लवली, माधुरी, तनुजा, संजू, नाजिया, साजारा, मुस्कान, खुशबू, काजल, आरसीबी, श्वेता, शालिनी सहित बड़ी संख्या में एनसीसी कैडेट्स ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की। एनसीसी अधिकारी राकेश कुमार साहनी ने कहा कि नई रोशनी स्कीम का उद्देश्य युवाओं में महिला सशक्तिकरण, सामाजिक उत्तरदायित्व और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता विकसित करना है। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने पर्यावरण संरक्षण और समाज सेवा के लिए सदैव सक्रिय रहने की शपथ ली।

यह भी पढ़ें : शेष फरेन्दा गेट हादसे में बड़ी कार्रवाई, प्रधान पर एफआईआर; सचिव और कंसल्टिंग इंजीनियर निलंबित