अमृत सरोवर हादसे में पीड़ित परिवारों से मिले गोविंद मिश्रा, अजय राय ने फोन पर जाना हाल
महराजगंज टाइम्स ब्यूरो:- अमृत सरोवर में डूबने से तीन किशोरों की मौत के मामले में बुधवार को कांग्रेस नेता गोविंद मिश्रा पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचे। उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली और दुख की इस घड़ी में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। मुलाकात के दौरान गोविंद मिश्रा ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय से फोन पर पीड़ित परिवारों की बात कराई। अजय राय ने परिजनों से घटना की जानकारी लेते हुए उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि यदि मामले की जांच में किसी तरह की लापरवाही या भ्रष्टाचार सामने आता है तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई के लिए कांग्रेस मजबूती से आवाज उठाएगी। गोविंद मिश्रा ने कहा कि तीन किशोरों की मौत बेहद दुखद और गंभीर घटना है। उन्होंने घटना की निष्पक्ष जांच कराने और दोषी पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस हरसंभव प्रयास करेगी। इस दौरान सिसवा ब्लॉक अध्यक्ष आनंद कन्नौजिया, निवर्तमान जिलाध्यक्ष कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अब्दुल गनी, ब्लॉक उपाध्यक्ष रूमताज समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें : सीएम दरबार पहुंची सिसवा की आवाज, मंडी समिति पर मिला भरोसा; तहसील पर जनगणना के बाद फैसला