Maharajganj

24 घंटे की मशक्कत के बाद पकड़ में आया मगरमच्छ ‘उर्वशी’, रोहिणी नदी में सुरक्षित छोड़ा गया

 

महराजगंज टाइम्स ब्यूरो:- पकड़ी रेंज अंतर्गत अमूरतीया बाजार नगर पालिका परिषद क्षेत्र में मगरमच्छ मिलने की सूचना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही क्षेत्रीय वनाधिकारी सुशांत मणि त्रिपाठी के निर्देशन में वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू अभियान शुरू किया। करीब 24 घंटे तक लगातार प्रयास और कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने मगरमच्छ ‘उर्वशी’ को सुरक्षित पकड़ लिया। रेस्क्यू अभियान के दौरान वनकर्मियों और विशिष्ट रेस्क्यू टीम ने पूरी सावधानी बरतते हुए सुरक्षा मानकों का पालन किया। काफी प्रयास के बाद मगरमच्छ को सुरक्षित कब्जे में लिया गया। इसके बाद वन विभाग की टीम ने आवश्यक प्रक्रिया पूरी की और मगरमच्छ को उसके अनुकूल प्राकृतिक वास में छोड़ने की तैयारी की।वन विभाग के अनुसार मगरमच्छ ‘उर्वशी’ को भगवानपुर बीट के अभ्यारण्य क्षेत्र में रोहिणी नदी के प्राकृतिक वास में सुरक्षित छोड़ा गया। मगरमच्छ के रेस्क्यू होने के बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली।क्षेत्रीय वनाधिकारी ने बताया कि वन्यजीवों का सुरक्षित रेस्क्यू कर उन्हें उनके प्राकृतिक वास में छोड़ना वन्यजीव संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वन्यजीव दिखाई देने पर खुद पकड़ने या नुकसान पहुंचाने का प्रयास न करें, बल्कि तत्काल वन विभाग को सूचना दें। रेस्क्यू अभियान में वन दरोगा विपुल कुमार मिश्रा, वन दरोगा बृजेश चौहान, वन रक्षक विक्रांत सिंह सहित सुरक्षा टीम मौजूद रही। टीम के सफल अभियान की स्थानीय लोगों ने सराहना

यह भी पढ़ें : सीएम दरबार पहुंची सिसवा की आवाज, मंडी समिति पर मिला भरोसा; तहसील पर जनगणना के बाद फैसला