Maharajganj

महराजगंज में रोटरी क्लब ने बापू और शास्त्री जी को किया नमन

 

महराजगंज टाइम्स ब्यूरो :- राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर गुरुवार को रोटरी क्लब महराजगंज की ओर से जिला परिषद परिसर स्थित गांधी प्रतिमा पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। रोटेरियनों ने गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर बापू के आदर्शों को याद किया और उनके विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम की शुरुआत महात्मा गांधी के प्रिय भजन ‘रघुपति राघव राजा राम’ से हुई। इसके बाद क्लब के सदस्यों ने बारी-बारी से गांधी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। इस दौरान महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के राष्ट्र निर्माण में योगदान पर चर्चा की गई। क्लब अध्यक्ष रो. एड. हमीदुल्लाह खान ने कहा कि महात्मा गांधी केवल व्यक्ति नहीं, बल्कि एक विचारधारा हैं। सत्य और अहिंसा उनकी सबसे बड़ी ताकत थी। उन्होंने युवाओं से स्वच्छता, स्वावलंबन और सेवा के मार्ग पर चलने की अपील की। संस्थापक अध्यक्ष रो. विंध्यवासिनी सिंह ने कहा कि गांधी जी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांत आज भी समाज को दिशा दे रहे हैं। निवर्तमान अध्यक्ष रो. दिग्विजय सिंह ने कहा कि महापुरुषों के आदर्शों को सिर्फ जयंती तक सीमित न रखकर सेवा और जनहित के कार्यों में उतारना चाहिए।सचिव रो. आत्माराम गुप्त ने कहा कि यह दिन राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाने के संकल्प का अवसर है। कार्यक्रम में कोषाध्यक्ष पंकज मौर्य, डॉ. एस.जेड. आबदीन, मोहित मद्धेशिया, दशरथ गुप्ता, अजय अग्रहरी, मनोज जायसवाल, रवि गोयनका समेत अन्य रोटेरियन मौजूद रहे।

 

यह भी पढ़ें : Maharajganj : दो साल तक बंद रही फैजुल्लाह की मौत की फाइल, हाईकोर्ट की सख्ती के बाद रेलवे ट्रैक पर डमी से रिक्रिएशन