सीएमओ कार्यालय में शराब के नशे में हंगामा करने का आरोप, VVIP पार्टी के नेता का मेडिकल परीक्षण
आशुलिपिक ने लगाया गाली-गलौज और मारपीट की कोशिश का आरोप, सदर कोतवाल बोले- विधिक कार्रवाई की जा रही
महराजगंज टाइम्स ब्यूरो:- मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) कार्यालय में शराब के नशे में हंगामा करने का मामला सामने आया है। VVIP पार्टी के जिला अध्यक्ष पवन साहनी पर अभद्र व्यवहार, गाली-गलौज और मारपीट की कोशिश करने का आरोप लगा है। मामले में आशुलिपिक विपुल कुमार यादव ने कलेक्ट्रेट चौकी इंचार्ज को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। शिकायती पत्र के मुताबिक, 14 अक्टूबर 2026 को करीब 1:55 बजे सीएमओ कार्यालय में सरकारी कार्य के दौरान पवन साहनी पहुंचे। आरोप है कि इस दौरान उन्होंने वहां मौजूद लोगों के साथ गाली-गलौज की और मारपीट करने की कोशिश की। शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया कि उनके व्यवहार से सरकारी कामकाज प्रभावित हुआ। मामले को लेकर सदर कोतवाल धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि संबंधित व्यक्ति VVIP पार्टी के नेता हैं। उन्होंने शराब के नशे में सीएमओ कार्यालय पहुंचकर हंगामा किया है। उनका मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है और मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, मेडिकल परीक्षण और जांच की प्रक्रिया के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। सरकारी कार्यालय में हंगामे के इस मामले को लेकर पुलिस कार्रवाई में जुटी है।
यह भी पढ़ें : Maharajganj news: नेपाल में फ्लैश फ्लड से महराजगंज प्रशासन अलर्ट, डीएम बोले- जिले में फिलहाल खतरा नहीं